Latest News

पुस्तक-चाबी वाला भूत, पुरस्कृत, ओमप्रकाश क्षत्रिय को मिला स्वर्गीय माणकलाल शिवहरे सम्मान

निर्मल मूंदड़ा November 15, 2022, 8:47 pm Technology

किसी भी रचनाकार की पुस्तक ही उस रचनाकार की असली पहचान होती है। उसकी इसी पहचान को पुरस्कृत किया जाने के उद्देश्य को ध्यान में रखकर देश की प्रतिष्ठित संस्था कादम्बरी द्वारा प्रतिवर्ष देश के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकारों को उनकी प्रकाशित कृतियों के मूल्यांकन के आधार पर सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष 2022 में कादम्बरी संस्था ने गत रविवार को अखिल भारतीय स्तर पर अखिल भारतीय साहित्यकार, पत्रकार सम्मान समारोह, शहीद स्मारक सभागार जबलपुर में भव्यता के साथ आयोजित किया। जिसमें देश के प्रतिष्ठित सृजनधर्मियों को शाल, श्रीफल, नगद राशि, मानपत्र के सम्मान से अलंकृत किया गया। इसी कड़ी में नीमच जिले के रतनगढ़ कस्बे के साहित्यकार ओमप्रकाश क्षत्रिय 'प्रकाश' को उनकी प्रकाशित कृति- चाबी वाला भूत,को स्व. माणकलाल शिवहरे सम्मान के लिए चुना गया। जिन्हें आपकी अनुपस्थिति में प्रसिद्ध बाल साहित्यकार मित्र के हाथ यह सम्मान देकर सम्मानित किया गया। 

यह सम्मान कादम्बरी संस्था के अध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे, प्रज्ञा पीठाधीश्वर साध्वी विभानंद गिरि जी, डॉ. राजकुमार तिवारी सुमित्र, महासचिव राजेश पाठक प्रवीण सहित मंचस्थ अतिथियों के बीच कादंबरी संस्था के सौजन्य द्वारा प्राप्त हुआ है। किसी रचनाकार का इस संस्था द्वारा सम्मानित होना बड़े गौरव की बात है। कारण स्पष्ट है। कि इस संस्था द्वारा रचनाकार को नहीं, उसकी कृति के लिए रचनाकार को सम्मानित किया जाता है।

Related Post