Latest News

दो मोटरसाइकिलो की आपसी भिड़ंत, बरडिया का मांगीलाल गंभीर घायल तो दूसरा मौके से हुआ फरार

अभिषेक गुप्ता November 14, 2022, 9:02 am Technology

रामपुरा। दिनाक 13 नवम्बर को शाम 5 बजे के लगभग ग्राम देवरान मैं मेन रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसके कारण एक बाइक सवार गंभीर घायल हो गया तथा दूसरा मौके से फरार हो गया मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम 5:00 बजे के लगभग ग्राम देवरान में चचोर देवरान रोड पर आमने-सामने दो मोटरसाइकिल सवारों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे मोटरसाइकिल सवार मांगीलाल को गंभीर चोट आई और वह गंभीर घायल हो गया तथा तथा दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया है बताया जाता है कि मांगीलाल पिता बगदीराम मेघवाल निवासी बरडिया ग्राम आमलिया की ओर से देवरान की ओर आ रहा था सामने से दूसरा बाइक सवार आ जाने से दोनों आमने-सामने भिड़ंत हो गई दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया मांगीलाल को गंभीर चोट आई जिसे शासकीय अस्पताल रामपुरा लाया गया ग्रामीणों ने डायल 100 को सूचना दी प्रकरण में पुलिस जांच कर रही है।

Related Post