श्री राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना का हुआ विस्तार, महत्वपूर्ण पदो पर की इनकी नियुक्ति

प्रदीप जैन November 14, 2022, 9:00 am Technology

सिंगोली। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना म.प्र.प्रदेश अध्यक्ष ठा. जीवन सिंह जी शेरपुर के निर्देशानुसार नीमच जिलाध्यक्ष गिरिराज सिंह जी रूपपुरा कि अनुसंशा एव समस्त पदाधिकारीयो कि सहमति से संगठन के प्रति कार्यों को देखते हुए अभिजीत सिंह तोमर को नीमच नगर अध्यक्ष पद एवं कुं. उत्तम सिंह सोनगरा ठी. भाटखेड़ी खुर्द को संगठन में जिला मिडिया कॉर्डिनेटर नीमच के पद पर नियुक्त किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के प्रति पूर्ण ईमानदारी एवम अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने पद का निर्वाह करेंने की आशा व्यक्त कर बधाई शुभकामनाएँ देकर उज्वल भविष्य की कामना कि। यह जानकारी जिला मिडिया प्रभारी चंद्रपाल सिंह शक्तावत सह मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह राठौड़ ने दी।

Related Post