मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश के बाद नीमच जिले मे शुक्रवार से सोसाइटीयो के माध्यम से खाद की खुली बिक्री शुरू हो जाएगी, क्षैत्रिय विधायक एवं केबिनेट मंत्री की पहल बनी किसानो के लिए लाभदायक

प्रदीप जैन November 10, 2022, 4:26 pm Technology

सिंगोली। वर्तमान समय मे जिले के साथ साथ प्रदेश के अन्य कई जिलो मे खाद की कमी के चलते किसानो के सामने परेशानी खड़ी हो रही है। खाद की कमी को लेकर किसानो की परेशानी को समझते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आवश्यक बैठक बुलाकर संबधित अधिकारियो को सख्त निर्देश दिए की प्रदेश का कोई भी किसान खाद के कारण परेशान नही होनो चाहिए प्रदेश ओर देश मे खाद की कोई कमी नही है अधिकारीगण विशेष रूप से ध्यान देकर अपने अपने जिले मे खाद का भरपूर भण्डारण रखते हुए किसानो को सुलभ रूप से खाद उपलब्ध करवाए यदी इसके बाद भी यदी किसी जिले से खाद की वजह से किसान परेशान हुआ तो उन जिला अधिकारीयो पर सख्त कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक मे कृषिमंत्री कमल पटेल, केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेस सहित अनेक प्रमुख लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नीमच जिले मे खाद की कमी को लेकर जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल से विसी के माध्यम से बात करते हुए सख्त निर्देश दिए की नीमच जिले का किसान खाद की कमी से परेशान नही होना चाहिए।

इधर जिले मे खाद की कमी को लेकर भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम भी लगातार जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल से सम्पर्क मे है और खाद वितरण सुलभ हो इसके लिए सतत प्रयासरत है।

मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने शुक्रवार से जिले की सभी सोसाईटियो के माध्यम से किसानो को नगद मे खाद उपलब्ध होने की जानकारी जिला महामंत्री को दी है।

Related Post