प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा आज 10 नवंबर को पिपलीया मंडी मंडल के दौरे पर, करोड़ो की लागत के तीन सड़को का करेंगे भूमिपूजन

Neemuch Headlines November 10, 2022, 10:08 am Technology

मल्हारगढ़। प्रदेश के कद्दावर नेता एवं वित्त, वाणिज्यिक कर मंत्री श्री जगदीश देवड़ा कल 10 नवंबर 2022 गुरुवार को मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिपलीया मंडी मंडल के करोड़ो की लागत से बालागुढ़ा में दोपहर 1:00 बजे , सोकडी में दोपहर 3:00 बजे, निनोरा में शाम 4:30 बजे तीन सड़को का भूमिपूजन करेंगे। दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं सांसद सुधीर गुप्ता , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पादेवी - कन्हैयालाल पाटीदार, मंडल अध्यक्ष सामंतसिंह शक्तावत, जितेन्द्र जाट, राजेन्द्रसिंह राणा, सहित पदाधिकारी साथ रहेंगे।

Related Post