Latest News

नगर के वार्ड क्रमांक 1 व 2 मे आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगा शिविर

प्रदीप जैन November 10, 2022, 9:45 am Technology

सिंगोली। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान कार्ड का लाभ हर व्यक्ति को मिले इस लक्ष्य को लेकर नगर परिषद सिंगोली द्वारा दिनांक 9 नवम्बर को वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 मे आयुष्मान कार्ड शिविर लगा कर वंचित लोगो के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम किया।

मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार की स्वास्थ्य को लेकर आमजन के लिए महती योजना आयुष्मान कार्ड हर व्यक्ति का बने ओर इस योजना का लाभ ले सके इस बात को ध्यान मे रखते हुए शासन प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा नगर के सभी वार्डो मे आयुष्मान कार्ड बनाने हेतू शिविर आयोजित किए जा रहे है। इस क्रम मे दिंनाक 9 नवम्बर को वार्ड क्रमांक एक ओर दो मे आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जिसमे आयुष्मान कार्ड बनाने वाली टीम एवं नगर परिषद के कर्मियो तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगो को घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया।

आज लगे शिविर का लाभ लेते हुए अनेक लोगो ने आयुष्मान कार्ड बनवाए।

Related Post