Latest News

ग्राम फुसरियां मे लगे गिट्टी क्रेशर से उड़ने वाली धुल से परेशान ग्रामवासियो ने किया चक्काजाम, क्रेशर मालिक पहुंचे मौके पर लोगो को समझाने का किया प्रयास

प्रदीप जैन June 8, 2022, 12:47 pm Technology

सिंगोली। समीपस्थ ग्राम फुसरियां जो सिंगोली तिलस्वां मार्ग पर स्थित होकर राजस्थान को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। यहां पर कच्चे पत्थरो की खदाने होने से गिट्टी क्रेशर का हब बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार यहां पर तीन गिट्टी क्रेशर वर्तमान समय मे शासन की अनुमति से चल रहे है। यहां पर चलने वाले क्रेशरो से उड़ने वाली बारीक मिट्टी के कारण ग्राम वासियो सहित इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर भी भारी परेशान है। ग्राम वासियो का कहना है की इन क्रेशरो से उडधे वाली मिट्टी से गांव मे बिमारिया फैल रही है। ओर गांव के कई लोग असमय दमे के मरीज होकर जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है। स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन के साथ साथ क्षैत्रिय विधायक एवं केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा को भी गांव वासी अपनी परेशानी बता चुके है परन्तु आज तक कोई कार्रवाई नही होने के कारण परेशान ग्राम वासियो ने बुधवार सुबह सिंगोली तिलस्वां मार्ग पर फुसरिया के यहां सोडीजर वाले रास्ते को रोककर चक्काजाम करने की जानकारी मिल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार क्रेशर मालिक मौके पर पहुंच गए है और ग्राम वासियो को समझाकर रास्ता खुलवाने का प्रयास कर रहे है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामवासी अपनी मांग क्रेशर मिट्टी से निजात मिलने की बात पर अड़े हुए है और रास्ता जाम कर रखा है।

इस मामले मे स्थानीय प्रशासन क्या कदम उठाता यह देखना है। परन्तु ये बात सही है की क्रेशरो से उड़ने वाली मिट्टी से पुरा क्षैत्र परेशान है। स्थानीय एवं जिला प्रशासन को ध्यान देकर इस समस्या का हल त्वरित करना चाहिए।

इनका कहना :-

यहां पर संचालित क्रेशर मालिको का कहना हे की हम शासन प्रशासन के मानको के अनुसार हर बिन्दु का पालन कर रहे क्रेशर और सड़क पर बराबर पानी का छिड़काव कर मिट्टी कम उड़े ऐसा भरसक प्रयास करते है।

Related Post