Latest News

प्रकृति को संवारना हम सभी का दायित्व विश्व पर्यावरण दिवस पर चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन ने किया पोधारोपण

NEEMUCH HEADLINES June 5, 2022, 3:44 pm Technology

नीमच। चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन व मालव पर्यावरण मित्र संस्था द्वारा आज रिद्धि-सिद्धि विनायक ग्वालटोली मंदिर पर पहुंचकर नीम व पीपल के पौधे रोपित किए,इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी किशोर जी बागड़ी ने बताया की पर्यावरण संरक्षण जीवन के लिए अति आवश्यक है वृक्ष के बिना प्राणी जगत का जीवन संभव नहीं है,वर्तमान समय में विकास की अंधाधुंध में चहुं ओर हरियाली नष्ट हो रही है।

बढ़ती आबादी करण से जल जंगल और जमीन सुरक्षित नहीं है संस्था अध्यक्ष अनूप चौधरी ने बताया कि प्रकृति ने हमें जीवन जीने के लिए सब कुछ दिया है किन्तु सर्वार्थ की खातिर देश एवं प्रदेश में घने हरे भरे लहलहाते जंगलों को काटा जा रहा,जिससे कई प्रजातियों के वृक्ष एवं जंगली जानवर विलुप्त हो रहे हैं पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता की इस क्षति को हमरी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वायु आक्सिजन के बदले प्रदुषित वातावरण में जिने को मजबुर होना पड़ेगा, प्रकृति को संवारना हम सभी का दायित्व है पेड़ पौधे हमारे जीवन मित्र हैं इसका कर्ज हम सभी को चुकाना है, अपने जन्म दिवस, शुभ कार्यों पर एक पोधा रोपित कर पेड़ बनाने का हम सभी को स़ंकल्प लेना चाहिए।

संस्था उपाध्यक्ष सुश्री शिविका गर्ग ने कहा कि दुनिया भर में हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है यह दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के महत्व को बताना है दुनिया भर में पर्यावरण ने हमें जो कुछ भी दिया है उसका सम्मान करने और इसकी रक्षा करने प्रतिज्ञा लेने के लिए इसे मनाया जाता है,सभी सदस्यों ने स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति यह संदेश दिया कि प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बंद करें, सांसे हो रही कम पेड़ अधिक से अधिक लगाओ, वायु प्रदूषण को रोको अधिक से अधिक पौधे लगाओ आदि, साथ ही सभी सदस्यों एवं रहवासियों ने शपथ लि।

हम सभी पर्यावरण की रक्षा करेंगे व जल संरक्षण करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, सचिव श्रीमती शशि चौहान, संस्था अध्यक्ष अनूप चौधरी, उपाध्यक्ष सुश्री शिविका गर्ग, कोषाध्यक्ष चंदा सालवी, सदस्य सुश्री पूजा मिश्रा, शबनम खान, योगिता यादव, ग्वालटोली वासी तथा नन्हे-मुन्ने बच्चे आदि उपस्थित थे! उक्त जानकारी संस्था सदस्य नवनीत अरोंदेकर ने दी।

Related Post