सनातन धर्म के उत्कृष्ठ आचरण और नैतिकता से प्रभावित, शेख जफर ने अपनाया हिन्दू धर्म बने चैतन्य सिंह राजपूत, मुम्बई से विशेष तोर पर पधारे महामंडलेश्वर

NEEMUCH HEADLINES May 27, 2022, 4:15 pm Technology

मन्दसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर में इस्लाम को मानने वाले एक मुस्लिम शक्स ने शुक्रवार को हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया और अब उसका नया नाम चैतन्य सिंह राजपूत हुआ।

धर्म परिवर्तन के लिए विशेष तौर पर मुंबई से महामंडलेश्वर चिदंबरानंद जी सरस्वती मंदसौर आए और उन्होंने शेख जफर को कुंडली के अनुसार नया नाम भी दिया। आपको बता दे की शेख जफ़र वर्तमान में संपादक संघ के जिलाध्यक्ष भी है।

चैतन्य सिंह राजपूत की हिंदू धर्म में पहले से ही काफी रुचि :-

दरअसल शेख जफर से चैतन्य सिंह राजपूत बने शख्स ने बताया कि मैं बचपन से ही हिंदू धर्म से प्रभावित था। चैतन्य सिंह मानते हैं कि, उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया, बल्कि अपने धर्म में वापसी की है। दरअसल चैतन्य सिंह राजपूत की हिंदू धर्म में पहले से ही काफी रुचि थी। उन्होंने अपने घर पर ही मंदिर भी बनाया हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके घर पर नवरात्रि के दिनों में घट स्थापना भी होती है। इसमें नौ दिनों तक अखंड ज्योति भी जलती है।

धर्म परिवर्तन करने वाले शख्स का कहना है कि वे शुरू से ही सनातन धर्म का पालन कर रहे थे। सिर्फ नाम परिवर्तन करवाना था जो आज विधि विधान से करवा लिया है।

विधायक यशपाल सिसोदिया ने चैतन्य सिंह राजपूत को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं :-

बताते चले कि धर्म परिवर्तन कार्यक्रम में मंदसौर से भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शेख जफर ने मेरे सामने अपनी इच्छा जताई थी। जनप्रतिनिधि होने के नाते मैंने भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर में उनकी इच्छा पूरी की। विधायक ने चैतन्य सिंह राजपूत को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। वहीं धर्म परिवर्तन करवाने वाले महामंडलेश्वर चिदंबरानंद जी सरस्वती ने कहा कि भारतवर्ष में जितने भी मुस्लिम हैं, सभी पूर्व में हिंदू ही थे, सनातन धर्म से ही जुड़े हुए थे।

लेकिन शेख जफर ने इस बात को समझा है और अब वे हिंदू धर्म को शास्त्रीय विधि विधान से अपना चुके हैं।

Related Post