Latest News

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राजवर्धन गुप्ता के मार्गदर्शन में ए.डी.आर सेन्टर नीमच में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,

NEEMUCH HEADLINES March 5, 2022, 7:35 pm Technology

विवादों के निराकरण में अहम भूमिका निभाती है मध्‍यस्‍थता – श्री गुप्‍ता

नीमच। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजवर्धन गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच द्वारा शनिवार को ए.डी.आर भवन नीमच में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजवर्धन गुप्ता ने अपने उद्बोधन में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में कहा, कि मध्यस्थता सभी को अच्छी लगती है, कोई भी व्यक्ति यह नहीं कह सकता है, कि मध्यस्थता अच्छी नहीं है।

मध्यस्थता के माध्यम से बड़े से बड़े अपराधी अच्छे नागरिक बने हैं, बात परिवारिक विवादों की करे, मध्यस्थता विवादों के निराकरण में अहम भूमिका निभाती है। मध्यस्थता के प्रति आपको जागरूक होना होगा। मध्यस्थता के संबंध में अधिवक्ता को भी पक्षकारगणों को जागरूक करने की आवश्यकता है।

पक्षकारागण अधिवक्ता के पास आते है, कि उनके न्यायालयीन प्रकरण का निराकरण हो सके। उन्हें न्याय मिल सके, इसलिए अधिवक्ता का कर्तव्य है, कि वह अपने पक्षकारागणों को मध्यस्थता के बारे में जानकारी दे। उन्हें जागरूक करे मध्यस्थता के लाभ बतावे जिससे उभयपक्ष में सौहार्दपूर्ण तरीके से न्यायालयीन प्रकरण का निराकरण हो सके।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह ठाकुर ने मध्यस्थता के लिए मूलभूत चीज का ध्यान रखने, प्रशिक्षु न्यायाधीश सुश्री सरोज डहेरीया द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का निपटारे के संबंध में महेश जागड़े ने कहा कि, मध्यस्थता राजीनामें का पूरक है जो दो पक्षों में विवादों का सुलझाने का सरल सुलभ रास्ता है।

शिवनारायण पाटीदार प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ता ने मध्यस्थता की कार्यप्रणाली मध्यस्थता के लाभ मध्यस्थता में होने वाली कार्यवाही के संबंध में अपने विचार रखे। प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार जैन ने मध्यस्थता की प्रक्रिया मध्यस्थता के लाभ मध्यस्थता में प्रशिक्षित मध्यस्थ की भूमिका, बाद पूर्व मध्यस्थता के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जाकर पक्षकारों को मध्यस्थता के लिए जागृत कर मध्यस्थता हेतु प्रेरित करने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच के सचिव संजय कुमार जैन द्वारा व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजवर्धन गुप्ता, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ विनोद कुमार शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच संजय जैन, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह ठाकुर, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, सदाशिव दांगोडे, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्‍ड नीमच, एम.ए. देहलवी प्रशिक्षु न्‍यायाधीश सुश्री सरोज डहेरिया, कर्मचारी संघ, अध्‍यक्ष दिपेंद्र दीवान, न्‍यायालीयन कर्मचारीगण, अधिवक्‍ता गण, पैरालीगल वारेन्टियर्स एवं पक्षकारगण उपस्थित थे।

Related Post