Latest News

यूक्रेन से सुरक्षित नीमच अपने घर लौटी छात्रा सुश्री लुभांशी अंब, विधायक परिहार ने पुष्प गुच्छ भेट कर किया स्वागत

NEEMUCH HEADLINES March 5, 2022, 7:29 pm Technology

नीमच। नीमच के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच फंसी नीमच की बेटी लुभांशी अंब शनिवार को सुरक्षित अपने घर लौट आई है।

घर लौटने पर जहां एक और लुभांशी के परिजनों में खुशी देखने को मिली, तो वहीं दुसरी और नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर, उसका स्वागत भी किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूक्रेन से पोलेंड बॉर्डर और फिर फलाइट से दिल्ली पहुंचने के बाद शुक्रवार की देर रात नीमच की बेटी लुभांशी अम्ब अपने घर पहुंची। जहां माता भानुमति अम्ब ने उसका तिलक लगा कर एवं विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उसका स्वागत किया।

लुभांशी ने चर्चा के दौरान विधायक दिलीप सिंह परिहार से यूक्रेन से नीमच तक के बीच में किए गए संघर्ष को साझा किया और केंद्र सरकार को तहे दिल से धन्यवाद दिया। इस दौरान लुभांशी ने यह भी कहा कि मैं केंद्र सरकार को धन्यवाद देना चाहती हूं, कि उन्होंने हिन्दुस्तानी छात्र-छात्राओं को सकुशल अपने परिवार तक अपने घर पहुंचाया।

मुलाकात के दौरान विधायक परिहार ने भी कहा, कि जब हमारे गांव और शहर की बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बाहर जाती है और पढ़ाई पूरी कर फिर से अपने देश में सेवा के लिए लौटती है। हम सभी जानते है, कि यूक्रेन और रूस वॉर चल रहा है। इस युध्द के बीच नीमच की बेटी सकुशल अपने घर लौटी। मैं जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका स्वागत करता हूं।

Related Post