Latest News

देशी गोबर खाद का विक्रय कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही है महिलाएं।

Neemuch Headlines April 6, 2021, 9:35 pm Technology

केलुखेड़ा में गौशाला का सफल संचालन कर रही है आदर्श स्वसहायता समूह की महिलाएं।

नीमच। कलेक्टर मयंक अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ आशीष सांगवान के मार्गदर्शन में आदर्श स्व सहायता समूह की महिलाएं गौशाला का सफल संचालन कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही है।मंगलवार 6 अप्रैल को जनपद नीमच की ग्राम पंचायत केलूखेड़ा में गौशाला संचालनकर्ता आदर्श स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा देशी गोबर खाद का विक्रय किया गया और प्रत्येक ट्रॉली 5100 रुपए के मान से 30 ट्रॉली देशी गोबर खाद ग्रामीणजन की उपस्थिति में विक्रय की गई। इससे स्व सहायता समूह की महिलाओं को कुल 1 लाख 53 हजार रुपए की आमदनी हुई है। इस अवसर पर जनपद नीमच की सीईओ डॉ मारिषा शिंदे एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Post