Latest News

ज्ञानोदय इंटरनेशनल में दीपावली समारोह रंगोली व दिया बनाओ प्रतियोगिता विद्यार्थियों ने कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया

Neemuch headlines October 18, 2025, 8:18 pm Technology

नीमच। ज्ञानोदय इंटरनेशनल में दीपावली से पहले रंगोली और दिया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कला और संस्कृति को बढ़ावा देना था। विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को दो मुख्य वर्गों में बांटा गया था रंगोली प्रतियोगिता और दिया सजावट प्रतियोगिता। रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने रंग-बिरंगे रंगों का उपयोग कर आकर्षक डिजाइन बनाए, जिनमें पारंपरिक और आधुनिक कला का संगम दिखा। दिया सजावट में विद्यार्थियों ने मिट्टी के दीयों को रंग, मोती और अन्य सामग्री से खूबसूरती से सजाया। निर्णायक मंडल ने छात्रों की रचनात्मकता, विषय की अभिव्यक्ति और सौंदर्य के आधार पर मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों और उपस्थित शिक्षकों द्वारा पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विद्यालय के निर्देशिका श्रीमती डॉ. गरिमा चौरसिया ने इस अवसर पर कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में कलात्मकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ाती हैं। उन्होंने इसे भारतीय परंपराओं को जीवित रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया। प्रधानाचार्य श्री सुशील कुमार ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पटाखों के सुरक्षित उपयोग की सलाह भी दी। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Post