चीताखेडा ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को गांधी चबूतरे पर स्थापित गांधी जी की प्रतिमा को गांव के वरिष्ठ कांग्रेसीयों व गणमान्यजनों ने दिप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर गांधी जी को याद किया इस अवसर पर सेक्टर प्रमुख युगल किशोर टेलर, मंडी समिति पूर्व सदस्य राजेन्द्र सिंह तोमर, मांगीलाल आर्य, पूर्व उप सरपंच विकास प्रजापत, सीताराम मांगरिया, नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अकबर खां पठान, लखमीचंद जुणी, जगदीश पाटीदार, मुबारिक मंसूरी, बलवंत सिंह टेलर सहित कांग्रेस के गणमान्य लोग उपस्थित थे। सीताराम मांगरिया ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की पुरे हिन्दुस्तान में एक मात्र महात्मा गांधी ही एक ऐसे नेता थे जिन्होंने बिना ढाल खडक और खून बहाएं बिना अग्रेजो को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया। गांधी जी चाहते तो वो भी सूट-बूट पहन सकते थे पर उन्होंने बिना सूट-बूट के एक धोती में ही अहिंसा पूर्वक बिना खून खराबा के अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया। गांधी जी का मामना था कि स्कूलों को आत्मनिर्भर होना चाहिए। सेक्टर प्रमुख युगल किशोर टेलर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधीजी मानवता और राजनीति दोनों के लिए अपरिहार्य है। गांधीजी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समस्याओं के खिलाफ कार्रवाई करके अपने आस-पास की दुनिया को बदलने का दृष्टिकोण रखते थे। उप-सरपंच विकास प्रजापत ने गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस समय गांधीजी भारत में सामाजिक क्रांति की बुनियाद खड़ी कर रहे थे उस समय भारत की आंतरिक समस्याओं में ऊंचे- नीच छुआछूत इत्यादि समस्याओं की जड़ें बहुत गहरे में जमी हुई थी। इस अवसर पर गांव के कई नागरिक मौजूद थे।