Latest News

सिंगोली महाविद्यालय के शिक्षकों ने जैविक खेती के संबंध में किसानों को किया जागरूक

प्रदीप जैन September 19, 2025, 7:30 pm Technology

सिंगोली। नगर में स्थित श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा शासकीय महाविद्यालय सिंगोली के NSS अधिकारी श्री दिनेश चंद्र सालवी से प्राप्त जानकारी अनुसार 19 सितम्बर को "सेवा पखवाड़ा अभियान" कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों के साथ जैविक खेती के संबंध में चर्चा–परिचर्चा की। भूगोल विषय के शिक्षक डॉ.भरत लाल चौहान ने हरिपुरा ग्राम के किसानों को जैविक खेती पर विस्तृत रूप से विचार साझा करते हुए बताया कि "जैविक खेती एक स्थायी कृषि प्रणाली है जो मिट्टी के स्वास्थ्य,जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग करती हैं 

जिसमें रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशक का उपयोग नहीं किया जाता है। इस पद्धति में कम्पोस्ट खाद,हरी खाद और फ़सल चक्र जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है।" इसके बाद जैविक खेती के सिद्धांत ,खाद बनाने की विधि, प्रकार , महत्व,योजना और होने वाले लाभ की जानकारी दी। इस अभियान में डॉ.जय सिंह यादव, डॉ. अंकेश सुराह, डॉ. शैलेष पहाड़े ने सहयोग प्रदान किया।

Related Post