Latest News

आज ही के दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines April 17, 2025, 6:52 am Technology

भारत और विश्व में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नो में किया गया है

1349: हसन II की हत्या से माज़ंदरन में बावन वंश का शासन समाप्त हुआ।

1521: मार्टिन लूथर का परीक्षण उनकी शिक्षाओं पर डाइट ऑफ वर्म्स की सभा के दौरान शुरू हुआ।

1524: जियोवानी दा वेराज़ानो न्यूयॉर्क बंदरगाह पर पहुंचा।

1799: श्रीरंगपट्टनम की घेराबंदी शुरू। 4 मई को टीपू सुल्तान की मौत के साथ इसका अंत हुआ।

1869: मोरेलोस को मेक्सिको के 27वें राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।

1895: चीन और जापान के बीच शिमोनोसेकी की संधि पर हस्ताक्षर हुए। यह प्रथम चीन-जापानी युद्ध के अंत का प्रतीक है,

1941: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1945: इतिहासकार ट्रान ट्रोंग किम को वियतनाम साम्राज्य का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

1946: सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।

1947: श्रीलंका के महानतम खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन का जन्म।

1971: मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिल कर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।

1972: महानतम श्रीलंकाई स्पिनर मुरलीधरन का जन्म। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 800 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

1975: भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन।

1977: स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय।

1982: कनाडा ने संविधान अपनाया।

1982: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1983: एसएलवी 3 राकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया।

1986: नीदरलैंड और सिसली के बीच युद्ध की स्थिति को खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल।

1993: अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।

2007: एशियाई खेल

2014 के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली।

2008: ब्राजील और भारत के बीच चार महत्वपूर्ण संधि पर हस्ताक्षर किये गए।

2013: न्यूजीलैंड ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी।

2014: प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार ग्रैबिएल मार्केज का निधन।

2021: लोकप्रिय तमिल अभिनेता, पार्श्वगायक और सामाजिक कार्यकर्ता विवेक का निधन।

Related Post