Latest News

आज ही के दिन जालियाँवाला बाग़ हत्याकांड। अँग्रेज़ और गोरखा सैनिकों द्वारा निहत्थी भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में चार सौ लोग मारे गए। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines April 13, 2025, 8:59 am Technology

13 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँओ का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1919 जालियाँवाला बाग़ हत्याकांड। अँग्रेज़ और गोरखा सैनिकों द्वारा निहत्थी भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में चार सौ लोग मारे गए। पेरिस में शान्ति सम्मेलन का उद्घाटन; बेनिटो मुसोलिनी द्वारा इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना।

1994 नई दिल्ली में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न, विश्व भर के बच्चों के शोषण से संघर्ष हेतु 112 नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा 'चाइल्ड राइट वर्ल्डसाइट' संगठन का गठन।

2001 - विमान चालकों के लौटने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चीन के प्रति रुख सख्त ।

2002 - शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया।

2003 एल.टी.टी.ई. ने टोकियो सहायता सम्मेलन का बहिष्कार किया।

2004 - एन्टीगुआ में ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।

2005 - विश्वनाथन आनन्द चौथी बार 'विश्व शतरंज चैम्पियन' बने।

2007 - भारत-रूस कूटनीतिक सम्बन्ध के 60 वर्ष पूरे हुए।

2008 उत्तर प्रदेश के नगर निगम के 18 हज़ार कर्मचारियों के लिए 50% मंहगाई भत्ते को वेतन में विलय करने को फ़ैसला किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमण्डल का विस्तार किया। चीन के लिपोनिंग प्रान्त के हुलुदाओ शहर में एक कोयले की खान में हुए विस्फोट में 14 खदान कर्मियों की मौत।

2010 दुनिया के लगभग 50 देशों ने अगले चार सालों में संवेदनशील परमाणु सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लक्ष्य का संकल्प लिया। रूस और अमेरिका ने 68 टन प्लूटोनियम को नष्ट करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया। गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने कंप्यूटर पर हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए इससे जुड़ी सभी समस्याओं का हल एक जगह उपलब्ध करवा दिया है। भारत के गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने केंद्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किए गए 'हिन्दी शब्द संसाधन' के इंटरनेट और पुस्तक दोनो संस्करण का लोकार्पण किया।

2018- 65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। श्रीदेवी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार।

13 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति -

1975 - ऋतु करीधल भारत की महिला वैज्ञानिक हैं।

1956 सुनील अरोड़ा भारत के 23वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं।

1956 - सतीश कौशिक मशहूर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, कॉमेडियन और पटकथा लेखक थे।

1895 वी. आर. खानोलकर भारतीय रोग विज्ञानी थे।

1813 स्वाति तिरुनल त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।

1881 - हैरी ग्राहम हैग भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे।

1898 चन्दूलाल शाह हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक।

1932 के. पी. सक्सेना भारतीय व्यंग्यकार व लेखक थे।

1940 - नजमा हेपतुल्ला प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका।

1925 वर्मा मलिक भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार

13 अप्रैल को हुए निधन -

2021 - बलबीर सिंह जूनियर भारतीय हॉकी टीम के भूतपूर्व खिलाड़ी थे।

1963 बाबू गुलाबराय भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार।

1973 - बलराज साहनी फ़िल्म अभिनेता।

1982 बी. पी. मंडल भारतीय राजनीतिक तथा बिहार के मुख्यमंत्री थे।

13 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव -रेल सप्ताह जलियांवाला बाग़ हत्याकांड स्मृति दिवस खालसा पंथ स्थापना दिवस

Related Post