Latest News

आज ही के दिन भारतीय मूल की अमरीकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़' के लिए पुलित्ज़र सम्मान। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines April 11, 2025, 9:06 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 11 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार हैं...

1869: कस्तूरबा गांधी का जन्म हुआ था।

1887: भारतीय कलाकार जामिनी रॉय का जन्म।

1919: अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना।

1921: रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया।

1930: ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया। इसे लक्ष्मण झूला का नाम दिया गया।

1937: भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामनाथन कृष्णन का जन्म।

1951: थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हतंगडी का जन्म।

1964: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित।

1970: अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना।

1976: स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एपल-1 कंप्यूटर जारी।

1983: बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर अवार्ड।

1999: अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र ने परीक्षण उड़ान भरी।

2010: पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।

2011: भारतीय मूल की अमरीकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़' के लिए पुलित्ज़र सम्मान।

Related Post