Latest News

आज ही के दिन भारत की राजधानी को औपचारिक रूप से कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines April 1, 2025, 5:55 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में एक अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1582: फ्रांस में इस दिन को मूर्ख दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई।

1793: जापान में उनसेन ज्वालामुखी फटा, जिसकी वजह से करीब 53,000 लोगों की मौत हो गई।

1839: कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बीस बिस्तर के साथ शुरू किया गया।

1869: आयकर की शुरुआत की गई।

1869: एक नया तलाक कानून अस्तित्व में आया।

1878: कलकत्ता संग्रहालय को उसकी मौजूदा इमारत में जनता के लिए खोला गया।

1882: डाक बचत बैंक प्रणाली की शुरुआत। 1889: हिंदू का दैनिक अखबार के तौर पर प्रकाशन शुरू।

20 सितंबर 1888 से प्रकाशित इस अखबार को अब तक साप्ताहिक रूप से प्रकाशित किया जा रहा था।

1912: भारत की राजधानी को औपचारिक रूप से कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया।

1930: विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और लड़कों की 18 वर्ष निर्धारित की गई।

1933: भारतीय वायु सेना को पंख मिले।

1935: भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना।

1935: इंडियन पोस्टल आर्डर की शुरुआत।

1936: उड़ीसा राज्य की स्थापना। इसे बिहार से अलग करके बनाया गया।

1937: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का जन्म। 1954: सुब्रत मुखर्जी भारतीय वायुसेना के पहले प्रमुख बनाए गए।

1954: कलकत्ता के साउथ प्वाइंट स्कूल की स्थापना, जो 1988 में दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल बना।

1956: कंपनीज ऐक्ट को लागू किया गया।

1957: दाशमिक मुद्रा (डेसिमल कोएनेज) की शुरुआत के तौर पर एक पैसा चलाया गया। इसी आधार पर डाक टिकटों की बिक्री भी शुरू हुई।

 1962: मिट्रिक भार प्रणाली को पूरी तरह अपनाया गया।

1969: तारापुर में देश के पहले परमाणु बिजली घर ने काम करना शुरू किया।

1973: भारत के जिम कार्बेट नैशनल पार्क में बाघ संरक्षण परियोजना की शुरुआत।

1976: टेलीविजन के लिए एक पृथक निगम की स्थापना की गई, जिसे दूरदर्शन नाम दिया गया।

1976: स्टीव जॉब्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ऐपल कंपनी की स्थापना की।

1978: भारत की छठी पंचवर्षीय योजना की शुरुआत।

1979: ईरान इस्लामी गणराज्य बना।

1992: आठवीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत

2004: गूगल ने जीमेल का ऐलान किया। अगला लेख 5 पजल: जवाब देकर जानें कितना जानते हैं आप

Related Post