Latest News

आज ही के दिन सापेक्षता के सिद्धांत से ब्रह्मांड की गुत्थियां सुलझाने वाले महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन का जन्म। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines March 14, 2025, 8:04 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में 14 मार्च की तारीख पर दर्ज कुछ और महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1879: अपने सापेक्षता के सिद्धांत से ब्रह्मांड की गुत्थियां सुलझाने वाले महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन का जन्म।

1883: महान अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का निधन।

1905: फ्रांसीसी समाजशास्त्री, दार्शनिक और पत्रकार रेमंड आरों का जन्म।

1913: मलयाली लेखक शंकरन कुट्टी पोट्टेक्कट का जन्म।

1931: पहली बोलती भारतीय फिल्म 'आलमआरा' का प्रदर्शन हुआ।

1939: स्लोवाकिया ने आजादी की घोषणा की।

1963: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे जयनारायण व्यास का निधन।

1965: प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता आमिर खान का जन्म।

1998: सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं।

2013: शी चिनफिंग ने चीन की बागडोर संभाली।

2016: रूस ने सीरिया से अपनी सेनाएं वापस बुलाने की घोषणा की।

2018: कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में सैद्धांतिक भौतिक विज्ञान और गणित के प्रोफेसर रहे स्टीफन हॉकिंग का निधन। शारीरिक विकलांगता के बावजूद ब्रह्मांड विज्ञान के क्षेत्र मे उनके महत्वपूर्ण शोध कार्य उनके संकल्प और दृढ़ इच्छा शक्ति की मिसाल हैं।

Related Post