Latest News

आज ही के दिन जापान के साकाइमिनातो के निकट 7.3 की तीव्रता का भूकंप। यह कोबा में जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines October 6, 2024, 6:49 am Technology

 आज के दिन की महत्वपूर्ण घटनाएंओ का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1949 : तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने खडगवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की आधारशिला रखी।

1957 : सोवियत संघ ने नोवाया ज़ेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।

1981 : मिस्र के सैन्य अधिकारी और 1970 से देश की सत्ता पर काबिज मोहम्मद अनवर अल सादत की हत्या कर दी गई। उन्होंने इस्राइल के साथ गंभीर शांति वार्ता के लिए प्रयास किए और उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें इस्राइल के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2000 : जापान के साकाइमिनातो के निकट 7.3 की तीव्रता का भूकंप। यह कोबा में

1995 में आए भूकंप के बाद का सबसे ताकतवर भूकंप था, लेकिन इससे हुआ नुकसान अपेक्षाकृत काफी कम रहा क्योंकि इसका केन्द्रबिंदु गैर रिहायशी इलाकों में था।

2007 : जेसन लुईस ने अपने बूते पूरी दुनिया की परिक्रमा पूरी की। जहाज से लगाई गई इस परिक्रमा को पूरा होने में 13 वर्ष का समय लगा। उन्होंने अपनी यात्रा जुलाई

1994 से लंदन के ग्रीनविच से शुरू की थी।

Related Post