आज ही के दिन भारत ने श्रीलंका को 46 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines September 14, 2024, 8:18 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 14 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1770 : डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

1833 : विलियम वेंटिक, पहले गवर्नर जनरल के तौर पर भारत आए।

1901 : अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या।

1917 : रूस को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित किया गया।

1949 : संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया।

1959 : सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतरा।

1960 : खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।

1998 : माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी।

2000 : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. लांच किया।

2001 : अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के अभियान के लिए अमेरिका में 40 अरब डॉलर मंजूर किए गए।

2000 : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया।

2007 : जापान ने तानेगाशिया स्थित प्रक्षेपण केन्द्र से पहला चन्द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया ।

2008 : रूस के पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोत का विमान दुर्घटनाग्रस्त। विमान में सवार सभी 88 लोगों की मौत।

2009: भारत ने श्रीलंका को 46 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता।

2009 : भारत के लिएण्डर पेस और चेक गणराज्य के लुकास लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यू. एस. ओपन के पुरुष युगल का ख़िताब जीता।

2016 : पैरा ओलंपिक खेलों में भारत के पदकों का आंकड़ा चार पर पहुंचा।

Related Post