Latest News

शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।

Neemuch headlines August 19, 2024, 8:03 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में 19 अगस्त की तारीख पर कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए भी दर्ज है। आप भी जानें इन घटनाओं के बारे में...

1600: अहमद नगर पर अकबर का आधिपत्य।

1666: शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।

1919: अफगानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1949: भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बना।

1960: स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से दो कुत्ते और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए।

1964: संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।

1966: तुर्की में भूकंप से तकरीबन 2400 लोग मरे।

1973: फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1977: सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।

1978: ईरान के सिनेमाघर में आग लगने से 422 लोगों की मौत।

1999: भारत की परमाणु नीति के मसौदे से नाराज जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।

2004: दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपने शेयर बाजार में उतारे।

2005: श्रीलंका सरकार और लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।

2007: अंतरिक्ष स्टेशन पर गए मिशन एंडेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।

Related Post