Latest News

आज ही के दिन हवाई द्वीप पर पहला बैंक खोला गया था जाने देश और दुनिया का आज का इतिहास

Neemuch headlines August 17, 2024, 10:15 am Technology

17 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-

1717 - फ्रांस, रूस और प्रशिया के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1743 - स्वीडन और रूस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1787 - यहूदियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में समूह बनाकर प्रार्थना करने की इजाजत मिली।

1836 - ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबंधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।

1858 - हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।

1909 - मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फाँसी दी गयी। महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को फाँसी पर चढ़ा दिया गया।

1914 - लिथुवानिया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1915 - चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।

1917 - इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1924 - फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1945 - सुकर्णों और मोहम्मद हट्टा ने इंडोनेशिया में नीदरलैंड से अपनी आजादी की घोषणा की।

1947 - भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना

1959 - सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिये संधि पर हस्ताक्षर किये।

1982 - जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।

1988 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाेल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत।

1994 - सं.रा. अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1998 - राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपने अनैतिक आचरण के लिए प्रथम बार ग्रैंड जूरी के समक्ष उपस्थित हुए।

2000 - फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी, ब्रिटेन द्वारा मानव भ्रूण कोशिकाओं की क्लोनिंग की अनुमति।

2002 - रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया।

2004 - उदारवादी राजनीतिक लिओनल फ़र्नाडीस ने डोमिनिक गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

2005 - पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट हुए।

2007 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश की बेटी की सगाई रिपब्लिकन सांसद जॉन हेगर के बेटे के साथ हुई।

2008 - झामुमो ने 23 माह पुरानी मधुकोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया। अमेरिका के महान् तैराक एक ओलंपिक खेल के दौरान आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।

2009 - आंतरिक सुरक्षा के मसले पर देश के सभी मुख्यमंत्रियों का एकदिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

17 अगस्त को जन्मे व्यक्ति :-

1961 - अनामिका - हिंदी भाषा की जानीमानी कवयित्री हैं।

1916 - अमृतलाल नागर, साहित्य जगत् में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त

1941 - वॉय. वी. रेड्डी - भारतीय रिज़र्व बैंक के इक्कीसवें गवर्नर।

1941 - बिमल जालान - भारतीय रिज़र्व बैंक के बीसवें गवर्नर।

1932 - वी.एस. नायपॉल - भारतीय मूल के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी साहित्यकार थे।

17 अगस्त को हुए निधन :-

2020 - पंडित जसराज - भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक थे।

2020 - निशिकांत कामत - हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक और अभिनेता थे।

1958 - जॉन मार्शल - 1902 से 1928 तक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक थे।

1949 - पुलिन बिहारी दास - महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी थे।

1909 - मदन लाल ढींगरा - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रान्तिकारी थे। 1

982 - फ़ादर कामिल बुल्के - प्रसिद्ध साहित्यकार, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के 'रम्सकपैले' गांव में हुआ था।

17 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव :-

इण्डोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस

Related Post