Latest News

आज ही के दिन न्यायमूर्ति लीला सेठ दिल्‍ली उच्च न्यायालय में पहली महिला न्यायधीश बनीं जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines August 5, 2024, 8:14 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में पांच अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1775: बंगाल नवाब के अधिकारी नंदकुमार को कलकत्ता (अब कोलकाता) में फांसी दी गई।

1874: जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।

1914: अमेरिका में पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट लगाई गई।

1914: क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध में तटस्थ रहने की घोषणा की।

1915: प्रथम विश्व युद्ध में वारसा पर जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।

1921: अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए

 1923: हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले अमेरिकी तैराक बने।

1945: अमेरिकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया।

1949: इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत।

1960: अफ़्रीक़ी देश बुर्किनाफासो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1962: मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो अपने लॉस एंजेलिस स्थित आवास पर मृत पाई गईं।

1963: रूस ब्रिटेन और अमेरिका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध सन्धि की।

1991: न्यायमूर्ति लीला सेठ दिल्‍ली उच्च न्यायालय में पहली महिला न्यायधीश बनीं।

2011: नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर पानी होने का साइंस पत्रिका में दावा किया।

Related Post