Latest News

आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक संघ ने खेल परिसंघ की स्थापना की। यह विश्व का सबसे पुराना खेल परिसंघ है। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines July 23, 2024, 7:29 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 23 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1555: सरहिंद में सिकन्दर सूरी को हराकर मुगल शासक हुमायूं दिल्ली पहुंचा।

1829: अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया, जिससे बाद में टाइपराइटर का विकास हुआ।

1856: तिलक, गणितज्ञ, दार्शनिक और राष्ट्रवादी बाल गंगाधर का जन्म हुआ।

1877: हवाई में पहली टेलिफोन और टेलिग्राफ लाईन बिछाई गई।

1881: अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक संघ ने खेल परिसंघ की स्थापना की। यह विश्व का सबसे पुराना खेल परिसंघ है।

1898: ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ताराशंकर बंदोपाध्याय का जन्म हुआ।

1903: मोटर कंपनी फोर्ड ने अपनी पहली कार बेची।

1906: स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद का जन्म हुआ।

1920: ब्रिटेन के कब्जे वाले पूर्वी अफ्रीका का नामकरण केन्या किया गया और इसे ब्रिटिश उपनिवेश बना दिया गया।

1927: मुंबई से रेडियो सेवा का नियमित प्रसारण शुरू हुआ।

1932: भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक महमूद का निधन हुआ।

1974: यूनान में सैन्य शासन का अंत और पूर्व प्रधानमंत्री कौन्सटैनटिन कारमनालिस को दोबारा सत्ता संभालने का न्यौता दिया गया।

1993: छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मण प्रसाद दुबे का निधन

2001: मेघावती सुकर्णोपुत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।

2005: मिस्र के शर्म-अल-शेख के रिजॉर्ट में हुए बम धमाकों में 88 लोग मारे गए थे।

2012: इराक में सिलसिलेवार हमलों में 103 लोग मारे गए।

2012: स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका का लक्ष्मी सहगल निधन

2016: भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर एस. एच. रज़ा का निधन

Related Post