Latest News

आज के दिन रामनाथ कोविंद देश के 14 वे राष्ट्रपति चुने गए थे, जाने देश और दुनिया का आज का इतिहास

Neemuch Headlines July 20, 2024, 9:23 am Technology

देश और दुनिया में घटित आज की महत्वपूर्ण घटनाये :-

1296- अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं को दिल्ली का सुल्तान घोषित किया।

1820- सार्वजनिक कार्यकर्ता गणेश वासुदेव जोशी का जन्म।

1847- जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की।

1903- फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।

1920- रामकृष्ण परमहंस की जीवन संगिनी शारदा देवी का निधन।

1929- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्म।

1950- भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तथा प्रतिभाशाली अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्म।

1951- जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला प्रथम यरुशलम में हमले में मारे गये।

1956- फ्रांस ने ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।

1965- भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक बटुकेश्वर दत्त का निधन।

1966- भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का निधन।

1969- नील आर्मस्ट्रांग के रूप में मानव ने चंद्रमा की सतह पर पहला कदम रखा।

1989- माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय विकलांग अरूणिमा सिन्हा का जन्म।

1997- तिस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बंगलादेश में समझौता।

1999- यू.आर. राव (भारत) 'यूनिस्पेस-3' (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित। स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन।

2002- उत्तर एवं दक्षिण कोरिया ने आपस में वायुयान सेवा की शुरुआत की।

2005- कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी। वह ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना।

2007- पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त किये गए मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी को पद पर पुन: बहाली का निर्णय दिया।

2008- अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयन्त पाटिल के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी।

2016- अयोध्या-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के मुख्य पैरोकार हाशिम अंसारी का निधन।

2017- रामनाथ कोविन्द भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

2019- केरल की पूर्व राज्यपाल एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन।

Related Post