आज ही के दिन बमुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines July 11, 2024, 7:22 am Technology

देश और दुनिया के इतिहास में 11 जुलाई की तारीख में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1889: सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।

1921: मंगोलिया को चीन से आजादी मिली।

1930: ब्रेडमैन ने लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 309 रन बनाए।

1948: येरूशलम पर पहला हवाई हमला।

1973: पैरिस के निकट ब्राजील का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, 122 की मौत।

1977: मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।

1979: अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब धरती पर गिरी। यह हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी। इसके गिरने से पहले पूरी दुनिया में कयास लगाए जा रहे थे कि यह धरती पर कहां गिरेगी और कितना नुकसान होगा।

1995: अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते बने।

1995: बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार।

2002: चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

2006: मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके।

Related Post