Latest News

आज ही के दिन भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines July 10, 2024, 7:50 am Technology

दस जुलाई की तारीख पर इतिहास में दर्ज चंद और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1246: नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।

1624: हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर।

1848: न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।

1907: फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर।

1946: राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।

1965: महिलाओं के लिए पहला एनसीसी कालेज ग्वालियर में खुला।

1966: वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले में निर्माण शुरू।

1972: मुंबई के मझगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।

1983: ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।

1986: भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत हासिल की।

1999: जिनीवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।

2002: पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर 'चोगोरी' अथवा 'शाहगोरी' कर दिया।

2003: नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।

2005: भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।

2008: केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए 'एकीकृत स्पेस सेल' की घोषणा की। अगला लेख

Related Post