Latest News

आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को पहली बार 'राष्ट्रपिता' के संबोधन से पुकारा। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines July 6, 2024, 7:29 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में छह जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1787: सिबपुर में इंडियन बोटेनिकल गार्डन की स्थापना।

1885: महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने रेबीज रोधी टीके का पहली बार इस्तेमाल किया।

1892: दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद में चुने जाने वाले प्रथम अश्वेत एवं भारतीय बने।

1901: श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म।

1935: तिब्बती समुदाय के 14वें एवं वर्तमान गुरु दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म।

1944: नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को पहली बार 'राष्ट्रपिता' के संबोधन से पुकारा।

1947: सोवियत संघ में एके-47 रायफलों का निर्माण शुरू।

1959: वेल्लूर अस्पताल में पहली सफल ओपन हार्ट सर्जरी की गई।

1964: मलावी (पूर्व में न्यासालैंड) को ब्रिटेन से आजादी मिली।

2006: नाथूला दर्रा 44 साल बाद खोला गया।

1946: महान नैतिक दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म

1986: भारतीय राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम का निधन

2002: चर्चित भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन

Related Post