Latest News

आज ही के दिन भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines July 5, 2024, 7:27 am Technology

देश और दुनिया के इतिहास के पन्नों में आज का दिन कई वजहों से दर्ज है। ऐतिहासिक घटनाओं के लिए दर्ज है।

1658 : मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।

1811 : वेनेजुएला के सात प्रांतों ने स्पेन के शासन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1922 : नीदरलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए।

1935 : फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने अमेरिका के नेशनल लेबर रिलेशंस कानून पर हस्ताक्षर किए।

1950 : नये कानून के तहत सभी यहूदियों को इस्राइल में रहने की अनुमति दी गयी।

1954 : बीबीसी ने अपने पहले टीवी समाचार बुलेटिन का प्रसारण किया।

1959 : इंडोनेशिया में संविधान बहाल किया गया।

1960 : मंगोलिया ने संविधान अपनाया।

1962 : अल्जीरिया 132 साल के फ्रांसीसी शासन से आजाद हुआ।

1968 : भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।

1977 : जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने तख्ता पलट कर देश के शासन पर कब्जा किया।

1994 : जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमजॉन की स्थापना की।

2013 : इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद पर हुए बम हमले में 15 लोगों की मौत।

Related Post