Latest News

भारतीय मनीषी विवेकानंद का निधन हुआ

Neemuch headlines July 4, 2024, 5:50 am Technology

 देश-दुनिया के इतिहास में 4 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1760: मीर जाफर का पुत्र मिरान पटना में गंडक नदी के किनारे मारा गया।

1776: अमेरिकी कांग्रेस ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता से घोषणा की।

1789: ईस्ट इंडिया कंपनी ने टीपू सुलतान के खिलाफ निजाम और पेशवा के साथ एक संधि की।

1810: फ्रांसिसी सेनाओं ने एम्सटर्डम पर कब्जा किया

1827: न्यूयार्क से दासत्व खत्म करने की घोषणा हुई।

1881: सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच छोटी पटरी पर 'टॉय ट्रेन' चलाई गई।

1897: आंधप्रदेश के महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म।

1898: भारत के प्रधानमंत्री पद पर दो बार अस्थाई रूप से रहे राजनीतिज्ञ गुलजारी लाल नंदा का सियालकोट में जन्म।

1902: भारतीय मनीषी विवेकानंद का निधन हुआ

1946: फिलीपीन को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।

1963: तिरंगे का डिजाइन बनाने वाले स्‍वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन।

1986: सुनील गावस्कर ने 115वां क्रिकेट टेस्ट मैच खेलकर नया रिकार्ड बनाया।

1997: नासा का पाथफाइंडर स्पेस प्रोब मंगल की सतह पर उतरा।

1999: भारत के लिएंडर पेस और महेश भूपति ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप की युगल स्पर्धा में खिताब जीता।

2012: सर्न के वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने नए कण हिग्स बोसॉन की खोज कर ली है। अगला लेख

Related Post