Latest News

आज ही के दिन अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाणा पर आक्रमण किया। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines July 2, 2024, 8:36 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में दो जुलाई के नाम पर इतिहास में दर्ज कुछ अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...​​

1306: अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाणा पर आक्रमण किया।

1757: प्लासी की लड़ाई में हार के बाद बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की हत्या।

1985: आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1940: ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में कोलकाता में गिरफ्तार कर लिया।

1940: हिटलर ने ब्रिटेन पर हमले का आदेश देते हुए 'ऑपरेशन सी लायन' की शुरुआत की।

1941: नाजी नरसंहार हुआ, लेम्बर्ग में करीब 7000 लोग मारे गए।

1949: वियतनाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली।

1962: सैम वाल्टन ने अरकंसास के रोजर्स में अपना पहला वॉलमार्ट स्टोर खोला।

1979: सुसान बी एंथनी डॉलर जारी किया गया, एक महिला का सम्मान करने के लिए पहला अमेरिकी सिक्का।

1993: अध्यादेश के जरिए ओएनजीसी को कॉरपोरेशन में बदला गया।

2002: हेपेटाइटिस सी की जांच को पूरे भारत में अनिवार्य किया गया।

Related Post