Latest News

आज ही के दिन भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines June 27, 2024, 7:31 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 27 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1693: लंदन में महिलाओं की पहली पत्रिका ‘लेडीज मरकरी’ का प्रकाशन शुरू।

1838: राष्‍ट्रगीत के र‍चयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्‍याय का जन्‍म।

1867: बैंक ऑफ कैलिफार्निया का संचालन शुरू।

1893: सिख साम्राज्‍य के संस्‍थापक पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का निधन।

1914: अमेरिका ने इथोपिया के साथ वाणिज्य संधि पर हस्ताक्षर किये।

1940: सोवियत सेना ने रोमानिया पर हमला किया।

1957: ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।

1964: तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाया गया।

1967: लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।

1967: भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।

1991: युगोस्लाविया की सेना ने स्लोवेनिया के स्वतंत्र होने के 48 घंटे के भीतर ही इस छोटे से देश पर हमला कर दिया।

2002: जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत।

2003: अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।

2005: ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।

2008: माइक्रोसॉफ्ट कार्पोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2008: भारत और पाकिस्तान ने ईरानी गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने में आ रही बाधाओें को दूर किया।

2008: 1971 की लड़ाई में भारतीय सेना की पाकिस्तान के खिलाफ विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व थलसेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ का निधन।

Related Post