Latest News

आज ही के दिन मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines June 25, 2024, 6:36 am Technology

देश और दुनिया के इतिहास में 25 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1529: मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।

1788: वर्जीनिया अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना।

1908: देश की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलाणी का जन्म हुआ।

1941: फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।

1947: एन फ्रैंक की ‘डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’ आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी 3 करोड़ प्रतियां बिकीं और इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया।

1950: उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।

1974: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर का जन्‍म हुआ।

1975: इंदिरा गाँधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की।

2005: ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा।

2009: संगीत और नृत्य की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्‍सन की मृत्यु। अगला लेख

Related Post