Latest News

आज ही के दिन भारत ने अपने भू स्थैतिक उपग्रह ऐपल का सफल प्रक्षेपण किया जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines June 19, 2024, 8:01 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 19 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है...

1269: फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहूदियों को एक खास बैज पहनने का हुक्म दिया।

1716: मुगलों के अजेय होने का भ्रम तोड़ने वाले प्रसिद्ध सिख सैनिक बंदा सिंह बहादुर को बादशाह फरूखसियर के आदेश पर यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया गया।

1843: 'दास कैपिटल' के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया।

1910: वाशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया।

1945: म्यांमार में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू ची का जन्म।

1947: मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रुश्दी का जन्म।

1948: सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया।

1970: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म।

1981: भारत ने अपने भू स्थैतिक उपग्रह ऐपल का सफल प्रक्षेपण किया।

1991: सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया।

1968: मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।

2005: फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया।

Related Post