Latest News

आज ही के दिन झांसी की रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुई थीं। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines June 17, 2024, 7:13 am Technology

आज के दिन की अन्य घटनाओं का सिलसिलेसवार ब्योरा इस तरह से है:-

 1631: दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल जिस मुमताज महल की याद में बनाया गया था, उनका जन्म हुआ था। उनका विवाह शाहजहां से हुआ था।

1674: जीजाबाई का निधन हुआ था। वह शाहजी भोंसले की पत्नी और छत्रपति शिवाजी की माता थीं।

1858: झांसी की रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुई थीं।

1973: भारत के जाने-माने टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म हुआ था।

2004: मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले।

2008: देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान 'तेज़स' का बेंगलुरु में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

2012: साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं।

Related Post