Latest News

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.नेहरू की अस्थियो की भस्म देशभर में बिखेरी गयी, पढ़े देश और दुनिया का आज का इतिहास

Neemuch Headlines June 11, 2024, 8:03 am Technology

11 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-

1866 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।

1964 - प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की इच्छानुसार उनकी अस्थियों की भस्म पूरे देश में विखेरी गई।

2003 - कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित।

2006 - नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।

2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली।

2008 - ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने जमुना निषाद के स्थान पर धर्मराज निषाद को मंत्रीमण्डल में शामिल किया। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजेद रिहा हुईं।

11 जून को जन्मे व्यक्ति :-

1897 -राम प्रसाद बिस्मिल - महान् स्वतन्त्रता सेनानी।

1948 - लालू प्रसाद यादव - भारतीय राजनितिज एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।

1947 - शाहबुद्दीन याक़ूब क़ुरैशी - भारत के भूतपूर्व 17वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।

1909 - के. एस. हेगड़े - भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।

1927 - लालडेंगा - मिज़ो राष्ट्रवादी थे, जो मिज़ोरम के मुख्यमंत्री रहे थे।

11 जून को हुए निधन :-

1997 - मिहिर सेन - भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक थे।

1924 - वासुदेव वामन शास्त्री खरे - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक।

1983 - घनश्यामदास बिड़ला - भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य।

Related Post