टेनिस प्लेयर महेश भूपति ने पेरिस में खिताब जीत कर इतिहास रचा जाने देश दुनिया का आज का इतिहास

Neemuch Headlines June 8, 2024, 9:09 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-

1658 - औरंगजेब ने आगरे के क़िले पर क़ब्ज़ा किया।

1936 - इंडियन स्टेट ब्रोडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया।

1948 - भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की।

1997 - पेरिस में फ़्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने मिश्रित युगल ख़िताब जीतकर इतिहास बनाया।

2001 - ब्रिटिश संसदीय चुनावों में टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी को पुन: बहुमत प्राप्त, रूस के आयुध डिपो में आग, 5 प्रक्षेपास्त्र फटे।

2002 - फिलीपींस के राष्ट्रपति ने आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध अभियान शुरू करने का आदेश दिया।

2004 - दुबई हवाई अड्डे पर यात्रियों को 30 दिरहम या 8.2 डालर अतिरिक्त शुल्क का भार। भारत सहित विश्व के कई देशों में 122 वर्ष बाद पुन: देखा गया शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा।

2006 - अलकायदा नेता अबू मुसाब अल-जरकावी हवाई आक्रमण में ईराक में मारा गया।

2008 - उत्तर प्रदेश के मछली पालन मंत्री जमुना निषाद को मुख्यमंत्री मायावती ने बर्ख़ास्त किया। दक्षिणी सोमालिया में आतंकवादियों ने ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन के एक स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी।

8 जून को हुए निधन :-

2009 - हबीब तनवीर- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता

1968 - मदुराई मणि अय्यर - कर्नाटक संगीत के गायक थे।

8 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव :-

विश्व महासागर दिवस विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस।

Related Post