Latest News

आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का जन्म। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines June 3, 2024, 7:47 am Technology

देशदुनिया के इतिहास में तीन जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1867: भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का जन्म।

1901: ज्ञानपीठ पुरस्कार के प्रथम विजेता महाकवि जी शंकर कुरूप का जन्म।

1915: ब्रिटिश सरकार ने रविंद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से नवाजा।

1918: महात्मा गांधी की अध्यक्षता में इन्दौर में 'हिन्दी साहित्य सम्मेलन' का आयोजन।

1924: तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि का जन्म। 

1930: भारत में ऐतिहासिक रेल हड़ताल कराने वाले और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म।

1943: संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की।

1947: ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया।

1959: सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया।

1972: देश के पहले आधुनिक युद्धक पोत नीलगिरी को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जलावतरित किया।

1974: बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का निधन।

1985: भारत सरकार ने पांच दिन का कार्य दिवस सप्ताह शुरू किया।

1999: हावरक्राफ़्ट विमानों के आविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन।

2005: फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दोहराया।

2014: पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन। अगला लेख

Related Post