Latest News

आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमला नहीं करने पर सहमत हुए।जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines June 2, 2024, 8:03 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में 20 दिसम्बर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1757 : क्लाइव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।

1924 : जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की समय से पहले जेल से रिहाई।

1942 : कलकत्ता पर जापानियों का पहला हवाई हमला।

1955 : भारतीय गोल्फ यूनियन की स्थापना।

1971 : जनरल याह्या खां ने पाकिस्तान का राष्ट्रपति पद छोड़ा, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।

1973 : यूरोपीय देश स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत।

1985 : तिरूपति में भगवान वेंकटेश्वर को रत्नजड़ित मुकुट पहनाया गया, जिसकी कीमत उस समय 5.2 करोड़ रूपए आंकी गई।

1988 : संसद ने संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।

1990 : भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमला नहीं करने पर सहमत हुए

1999 : पुर्तगाल ने मकाउ क्षेत्र चीन को सौंपा।

2007 : पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।

Related Post