Latest News

आज ही के दिन भारत ने राष्ट्रमंडल देशों के समूह में बने रहने का फैसला किया। देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines May 17, 2024, 6:50 am Technology

17 मई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1498: वास्को डी गामा ने कालीकट के नजदीक पहली बार लंगर डाला

 1540: शेरशाह ने हरदोई में हुमायूं को मात दी। इसे इतिहास में कन्नौज की लड़ाई के नाम से जाना जाता है।

1749: 'चेचक' के टीके का अविष्कार करने वाले एडवर्ड जेनर का जन्म।

1769: ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।

1857: बहादुर शाह जफर द्वितीय को स्वतंत्र मुगल बादशाह घोषित किया गया।

1949: भारत ने राष्ट्रमंडल देशों के समूह में बने रहने का फैसला किया।

1974: आयरलैंड के डबलिन शहर में तीन कार बम धमाकों में 23 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल हुए।

1987: सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया।

2000: रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को मंजूरी प्रदान की।

2000: ब्रिटेन के दो रॉयल मरीन कमांडो बिना किसी सहायता के उत्तरी ध्रुव पर पहुंचे। यह कारनामा अंजाम देने वाले वह पहले ब्रितानी नागरिक बने।

2002 : पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद।

2007: भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू।

2008: तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।

2010: भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए।

2010: भारत ने दो हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम 'अग्नि-2' प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया।

Related Post