Latest News

आज ही के दिन अपोलो 16 अभियान छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चांद पर उतरने वाली इतिहास की पांचवीं टीम बनी। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines April 20, 2024, 7:59 am Technology

20 अप्रैल की तारीख कई ऐतिहासिक घटनाओं के चलते इतिहास में दर्ज है।

1912: काउंट ड्रैकुला कैरेक्टर की रचना करने वाले आयरिश उपन्यासकार ब्रैम स्टोकर का निधन।

1939: जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के पचासवें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।

1946: संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था लीग ऑफ नेशन्स भंग की गई।

1953: कोरिया और संयुक्त राष्‍ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ था।

1972: अपोलो 16 अभियान छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चांद पर उतरने वाली इतिहास की पांचवीं टीम बनी।

1997: इंद्र कुमार गुजराल देश के 12वें प्रधानमंत्री बने।

Related Post