Latest News

आज ही के दिन हुआ था भारत के संविधान निर्माता बी.आर. आंबेडकर का जन्म जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines April 14, 2024, 7:19 am Technology

 देश दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1865: अमरीका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के 'फॉर्ड थिएटर' में गोली मार दी गई। उन्होंने अगले दिन सुबह दम तोड़ दिया।

1891: भारत के संविधान निर्माता बी.आर. आंबेडकर का जन्म।

1912: ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराया।

1958: सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ।

1970: अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में धमाके के बाद गंभीर स्थिति पैदा हो गई। धरती से रवाना होने के 56 घंटे बाद हुए इस हादसे के कारण एक बार तो उसमें सवार तीन अंतरिक्ष यात्रियों की जान पर ख़तरा मंडराने लगा था, लेकिन फिर इसे ठीक कर लिया गया और यह सकुशल धरती पर वापस लौट आया।

1988: सोवियत संघ ने अमरीका, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के साथ जिनेवा में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पर सहमति जताई।

2008: भारत में कोलकाता और बांग्लादेश में ढाका के बीच

1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरुआत।

2010: चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप। लगभग 2700 लोगों की मौत।

2014: इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया। इसकी दुनियाभर में भर्त्सना हुई।

2010: आइसलैंड में ज्वालामुखी से आसमान में राख का ऐसा गुबार उठा कि उत्तरी और मध्य यूरोप में हवाई यातायात पर असर पड़ा।

Related Post