आज ही के दिन मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines April 9, 2024, 6:37 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में नौ अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1669: मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।

1860: पहली बार मनुष्य की आवाज रेकार्ड की गई।

1893: हिंदी के प्रमुख साहित्यकारों में से एक राहुल सांकृत्यायन का जन्म हुआ था। उन्हें महापंडित की उपाधि दी जाती है। बौद्ध धर्म पर उनका शोध हिन्दी साहित्य में युगांतरकारी माना जाता है।

1948: अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म हुआ था।

1965: कच्छ के रण में भारत पाक में युद्ध छिड़ा। 1988: अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए।

2001: अमेरिकी एयरलाइंस ने ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस का औपचारिक रूप से अधिग्रहण किया और वह उस समय दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई।

2002: बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को हिस्सा लेने की अनुमति मिली।

2003: इराक को सद्दाम की तानाशाही से मुक्ति मिली।

2005: प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला से विवाह किया।

2010: श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस ने 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें जीतीं।

2011: सरकार द्वारा लोकपाल कानून बनाने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने 95 घंटे से जारी अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। अगला लेख

Related Post