आज ही के दिन पश्चिम भारत में मराठा सम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी की रायगढ़ में मृत्यु।जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines April 3, 2024, 7:31 am Technology

3 अप्रैल: बड़ी क्रांति का दिन, जानें इतिहास देश दुनिया के इतिहास में 3 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1680: पश्चिम भारत में मराठा सम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी की रायगढ़ में मृत्यु।

1903: समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी कमला देवी चट्टोपाध्याय का जन्म।

1914: भारत के पहले फील्ड मार्शल एस.एच.एफ.जे. मानेकशॉ का जन्म।

1929: मशहूर हिन्दी साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म

1942: जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमरीका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की।

1973: मार्टिन कूपर ने पहली बार हैंड हेल्ड मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए बेल लैब्स के जोएल एस एंजेल को फोन किया। कूपर को आज के मोबाइल फोन का जनक कहा जाता है।

1981: एडम ओसबोर्न द्वारा तैयार पहले पोर्टेबल कंप्यूटर का नमूना पेश किया गया।

1984: भारत के स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा को सोवियत यान में अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के लिए चुना गया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बने।

1999: भारत ने अपना पहला वैश्विक संचार उपग्रह इन्सैट 1ई अंतरिक्ष में भेजा।

2010: ऐपल का पहला आईपैड मार्केट में आया।

Related Post