आज ही के दिन इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बाम्बे (अब मुम्बई) को ईस्ट इंडिया कंपनी के हवाले किया। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines March 27, 2024, 8:11 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 27 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1668: इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बाम्बे (अब मुम्बई) को ईस्ट इंडिया कंपनी के हवाले किया।

1855: अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट लिया।

1898: भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरूआत करने वाले सर सैयद अहमद खान की पुण्यतिथि।

1977: स्पेन के कनेरी द्वीपों के मशहूर पर्यटन स्थल टेनेरीफ में दो जंबो जेट हवाई पट्टी पर ही टकरा गए, जिससे 583 लोगों की मौत हो गई।

1990: पश्चिम बंगाल के निंपुरा में एक यात्री बस के एक पुल से टकराकर नीचे गिरने के दौरान बिजली की तारों में अटक जाने से हुए भीषण धमाके में 41 लोगों की करंट लगने से मौत हुई और 21 अन्य बुरी तरह झुलस गए।

1998: अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने दवा बनाने वाली कंपनी पीफिजर की दवा वियाग्रा को नपुंसकता के इलाज की दवा के तौर पर इस्तेमाल करने को मंजूरी दी।

2010: भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में परमाणु प्रौद्योगिकी से लैस प्रक्षेपास्त्र धनुष और पृथ्वी 2 का सफल परीक्षण किया।

2011: जापान के फुकुशिमा में भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त परमाणु ऊर्जा संयंत्र की एक इकाई में रेडियोधर्मी विकिरण सामान्य से एक करोड़ गुना अधिक पाया गया।

Related Post