आज ही के दिन तत्कालीन राष्ट्रपति वी वी गिरी ने पहले अन्तरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines March 26, 2024, 7:58 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 26 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस तरह है:-

922 : ईरानी सूफी संत और कवि मंसूर अल-हल्लाज का निधन।

1907 : कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म।

1953 : डॉ जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नए टीके की खोज की घोषणा की।

1971: शेख मुजीबुर्रहमान ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश घोषित किया।

1972 : तत्कालीन राष्ट्रपति वी वी गिरी ने पहले अन्तरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।

1973 : गूगल के सह-संस्थापक और कम्प्यूटर वैज्ञानिक लैरी पेज का जन्म।

1973: लंदन स्टॉक एक्सचेंज में महिलाओं की भर्ती की शुरुआत।

1975 : जैविक हथियार संधि अस्तित्व में आई।

1979 : अमेरिका में मिस्र-इजराइल समझौते पर हस्ताक्षर हुये।

2020 : कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 21 हजार से अधिक हुई। यूरोप में महामारी के मामले 2,50,000 के पार।

Related Post