नीमच कांग्रेस को एक बड़ा झटका, कांग्रेस के किसान नेता उमराव सिंह गुर्जर भाजपा में हुए शामिल, सीएम यादव ने किया आत्मीय स्वागत

Neemuch headlines March 22, 2024, 10:23 am Technology

नीमच। लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में चुनावी बिगुल बज चूका है। भारतीय जनता पार्टी अपनी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। ऐसे में कांग्रेस नीमच मंदसौर क्षेत्र के लिए अभी तक कोई चेहरा ढूंढ नहीं पाई है। इसी जद्दोजहद के बीच एक बड़ी खबर उठकर सामने आई है। जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं विधानसभा प्रत्याशी रहे उमराव सिंह गुर्जर ने भोपाल में भाजपा कार्यालय पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सामने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, क्षेत्र के लोकसभा चुनाव प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, विधानसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। आपको बता दे उमराव सिंह गुर्जर इससे पहले मनासा विधानसभा में विधायक अनिरुद्ध मध्य मारू के सामने कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बाद वर्तमान में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार के सामने चुनाव लड़े थे फिलहाल कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी में आ रहे हैं। चुनाव की समीकरण से पहले उमराव सिंह गुर्जर का भाजपा में आना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है।

Related Post