आज ही के दिन रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines March 22, 2024, 10:17 am Technology

22 मार्च को हुईं अन्य अहम घटनाओं का सिलसेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1739: ईरान के बादशाह नादिर शाह ने अपनी फौज को दिल्ली में नरसंहार का हुक्म दिया। इसे इतिहास में ‘कत्लेआम’ के नाम से जाना जाता है।

1890: रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने।

1893: चटगांव विद्रोह का नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म।

1947: लॉर्ड माउंटबेटन आखिरी वायसराय के तौर पर भारत आए।

1969: इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।

1977: आपातकाल के बाद हुए आम चुनाव में कांग्रेस की जबर्दस्त शिकस्त के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा।

2000: फ्रेंच गुयाना के कौरू से इनसैट 3 बी का प्रक्षेपण।

1993: पहली बार विश्व जल दिवस मनाया गया। अगला लेख

Related Post